Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

श्रेय लूटने की होड़ में बेतुके बयान न दें बीजेपी के बयानवीर : ज्योति प्रकाश

IMG 20220629 WA0009

-सुजानपुर कांग्रेस अध्यक्ष बोले कि डिवीजन व सब-डिवीजन खोले जाने के प्रयासों का तमाम रिकॉर्ड विधानसभा में है मौजूद
सुजानपुर।
हर बात और हर विकास का श्रेय लेने की होड़ में बीजेपी चुने हुए विधायक के प्रयासों को नजरअंदाज न करे। यह बात सुजानपुर कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश ने कही है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में खोले गए विद्युत डिवीजन व दो सब-डिवीजन कार्यालयों को सुजानपुर की जनता की मांग पर विधायक राजेंद्र राणा ने यह मामला बार-बार विधानसभा व मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। जिसका रिकॉर्ड विधानसभा में अभी भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट का डिवीजन, ग्राम पंचायत चबुतरा व जंगलबैरी में सब-डिवीजन खोलने की मांग विधायक राजेंद्र राणा सरकार से लगातार और बार-बार कर रहे थे। जिसको मानते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

कैप्टन ज्योति ने कहा कि सुजानपुर का अधिकांश विकास राजेंद्र राणा के लगातार चल रहे प्रयासों से संभव हुआ है। यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है। महज कागजी बयान देकर बीजेपी श्रेय की होड़ में जनता को गुमराह करना सुजानपुर बीजेपी की पुरानी आदत है। लेकिन विकास श्रेय और बयानों से नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझकर जनता की मांगों को सरकार के समक्ष रखना होता है। विधायक राणा जनता की समस्याओं व मांगों को लेकर दिन-रात प्रयासरत रहते हैं। इस बात को सुजानपुर की जनता व बीजेपी भी जानती है। लेकिन जब विधायक राणा के यह प्रयास सिरे चढ़ जाते हैं तो बीजेपी के बयानवीर कागजी बयान देकर श्रेय लूटने की होड़ में लग जाते हैं।

कैप्टन ने कहा कि अब बयानों व वायदों के दम पर सियासत करने वालों का जमाना लद चुका है। जनता सब कुछ देख समझ रही होती है। ऐेसे में बीजेपी के बयानवीरों को जमीनी स्तर पर उतरकर सुजानपुर की समस्याओं को समझकर विकास कार्यों में आगे बढऩा होगा। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि अगर बीजेपी के बयानवीर यह मानते हैं कि यह सब-डिवीजन उनके बयानों के कारण खुले हैं तो लगे हाथों जनता को यह बताना होगा कि साढ़े चार साल तक बीजेपी कहां सोई हुई थी अगर बीजेपी के बयानवीरों के कहने से ही यह सब-डिवीजन खुले हैं तो 4 साल पहले ही खुल जाने चाहिए थे।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now