Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई HRTC की बस,परिचालक घायल

Published on: 18 July 2022
हमीरपुर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई HRTC की बस,परिचालक घायल

हमीरपुर।
हमीरपुर जिला से दियोटसिद्व जाने वाली एचआरटीसी की बस सुबह के समय बाडी फरनोल संपर्क मार्ग पर अनिंयत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि बस पेड़ से टकरा गई नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता और बस गहरी खाई में जा गिरती।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एचआरटीसी हमीरपुर डिपू की बस दियोटसिद्व बाया बाडी फरनोल होकर जा रही थी। बस में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने स्टेरिंग से नियंत्रण खो दिया।

हालांकि बस चालक ने बस पर नियंत्रण करने की कोशिश की। लेकिन बस बेकाबू हो गई और मोड पर पेड़ से टकरा गई. बस में बैठी हुई सवारियों को मामूली सी चोटें आई है। जबकि परिचालक को ज्यादा चोटें आने पर एबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now