Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन : पुलिस भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच एवं मूल्यांकन 26 से 28 जुलाई तक

सोलन : पुलिस भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच एवं मूल्यांकन 26 से 28 जुलाई तक

सोलन|
ज़िला सोलन में पुलिस भर्ती के लिए 03 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई लिखित परीक्षा उर्तीण करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच एवं मूल्यांकन 26 जुलाई से 28 जुलाई, 2022 तक पुलिस लाईन सोलन में किया जाएगा। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा ने दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 26 जुलाई, 2022 को 174 महिलाओं व 126 पुरूष (सामान्य डियूटी व चालक), 27 जुलाई, 2022 को 300 पुरूष (सामान्य डियूटी व चालक) तथा 28 जुलाई, 2022 को 156 पुरूष (सामान्य डियूटी व चालक) के दस्तावेजों की जांच व मूल्यांकन किया जाएगा।

वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एण्ड गाईड प्रमाण पत्र, ड्राईविंग लाईसेंस, भूमिहीन प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र तथा नवीनतम पास-पोर्ट साईज की रंगीन फोटो सहित पुलिस लाईन सोलन में उनके प्रवेश पत्र में दर्शाई गई तिथियों के अनुसार प्रातः 08.00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें:  कालका-शिमला एनएच पर ब्रूरी के पास 150 से ज्यादा मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां मिलने से मचा हड़कंप

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सभी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थियों को उपरोक्त तिथि अनुसार प्रवेश पत्र उनके मोबाईल नम्बर पर एस.एम.एस. के माध्यम से पूर्व ही भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी दूरभाष नम्बर 01792-223836 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को समय पर लाभान्वित करने के लिए कृतसंकल्प-डाॅ. सैजल
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now