Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर : स्टेयरिंग फ्री होने से सड़क से लुढ़क कर पेड़ से अटकी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Published on: 30 July 2022
हमीरपुर : स्टेयरिंग फ्री होने से सड़क से लुढ़क कर पेड़ से अटकी बस, बाल-बाल बचे यात्री

हमीरपुर|
हमीरपुर जिले में उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी चौक के पास एक निजी बस शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। चालक के अनुसार बस अवाहदेवी से जाहू वाया चंबोह, बस्सी, मनोह रूट पर चलती है।

जानकारी के अनुसार बस्सी चौक से थोड़ा पीछे ही स्टेयरिंग फ्री होने से बस दायीं ओर लुढ़क गई। हालांकि बस आम के पेड़ से अटक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यदि बस आम के पेड़ से न अटकती तो 50 फीट नीचे बस्सी से हमीरपुर सड़क पर लुढ़क जाती जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

जिस समय यह हादसा पेश आया उस समय बस में 25 से 30 यात्री थे। सुबह के समय होने के कारण अधिकतर ऑफिस जाने वाले यात्री इसी बस से आते हैं। गनीमत यह रही कि किसी यात्री, चालक व परिचालक को चोट नहीं लगी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में केस दर्ज नहीं हुआ है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now