Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: हमीरपुर में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी दबोचे

Hamirpur News: हमीरपुर में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी दबोचे

Hamirpur News: हमीरपुर जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से कुल 53.61 ग्राम चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) बरामद की गई है। पुलिस ने बुधवार को इन गिरफ्तारियों की जानकारी दी।

पहले मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्रताप नगर के वार्ड नंबर तीन में छापेमारी कर पांच लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आदित्य पंडित, उसकी पत्नी अनु कुमारी, राजेश कुमार, ललित ठाकुर और नरेश कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी हमीरपुर के रहने वाले हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में उनके पास से 39.78 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू पति-पत्नी आदित्य और अनु की गिरफ्तारी है। बताया जा रहा है कि आदित्य पंडित पहले से ही नशे का आदी था। उस पर पहले भी एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ है। शादी के बाद उसकी पत्नी अनु भी इस दलदल में फंस गई और दोनों साथ में नशे का सेवन करने लगे। जिस वक्त पुलिस ने प्रतापनगर के मकान में रेड की, उस समय यह जोड़ा वहां चिट्टा खरीदने पहुंचा था।

दूसरे मामले में पुलिस ने उसी दिन भोटा कस्बे के पास दो युवकों को नशे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान ऊना जिले के सुखविंदर सिंह और हमीरपुर जिले के पथलियार गांव निवासी साहिल के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे और पुलिस जांच के दौरान उनके पास से 13.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत केस दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जांच आगे जारी है।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news in hindihamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now