Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

काले कपड़ों में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

काले कपड़ों में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कांग्रेस का महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेताओं ने काले कपड़े पहन कर राष्ट्रीय राजधानी में संसद भवन और राष्ट्रपति भवन के बीच केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला जिसके बाद राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस सांसदों को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बताया कजा रहा है कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई सांसद संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को विजय चौक के पास रोक दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस से मार्च करने की इजाजत नहीं मिली थी। बिना इजाजत प्रदर्शन करने की वजह से दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि इस इलाके में धारा 144 लागू है।

इसे भी पढ़ें:  Supreme court: सुप्रीम कोर्ट का बाढ़ और अवैध कटाई पर स्वत: संज्ञान, केंद्र और चार राज्यों को नोटिस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिरासत में लेने से पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए दिल्ली पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। गांधी ने कहा, “हम यहां महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर खड़े हैं। हम आगे बढ़ना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने हमें अनुमति नहीं दी।”

सांसदों के साथ बदसलूकी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह ठीक है। हमारा काम इन ताकतों का विरोध करना है, हमारा काम यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय लोकतंत्र की रक्षा हो। हमारा काम महंगाई और बेरोजगारी जैसे लोगों के मुद्दों को उठाना है और हम वही कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Vaishno Devi Landslide: माता वैष्णोदेवी मार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन, 15 तीर्थयात्रियों की मौत, कई घायल
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now