Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर पर डमटाल की पहाड़ियों में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड

डमटाल पहाड़ियों में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड

कांगड़ा|
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर डमटाल की पहाड़ियों के पास उस समय दहशत का माहौल बन गया जब हिमाचल पुलिस को डमटाल की पहाड़ियों से गिरे मलबे के ऊपर एक जिंदा हैंड ग्रनेड बम्ब मिला। इसके चलते हिमाचल पुलिस ने नेशनल हाइवे की सुरक्षा के मद्देनजर बम्ब को चारों तरफ कवर कर लिया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के तहत यह हैंड ग्रेनेड चाइनीस बताया जा रहा है लेकिन इस बात का पता अभी तक पुलिस को नहीं चला कि आखिर यह हैंड ग्रेनेड यहां पर कैसे आया। इसको लेकर पूरे मामले की तफ्तीश हिमाचल पुलिस की ओर से की जा रही है। इस बारे में जब मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें एक सूचना मिली थी कि यहां पर हैंड ग्रेनेड पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो यह हैंड ग्रेनेड जिंदा मिला है जिसकी पिन निकली हुई है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि यह यहां पर कैसे आया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि यह मलबे के ऊपर पड़ा हुआ हो सकता है। उन्होंने कहा कि कई साल पहले यहां पर आतंकी छुपे हुए थे जिनकी मुठभेड़ भी हुई थी। हो सकता है कि यह हैंड ग्रेनेड उस समय का हो फिर भी एक्सपर्ट इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देंगे।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now