Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पुलवामा से 12 किलो के करीब IED बरामद

सुरक्षाबलों ने चौबीस घंटों के भीतर लिया नौगाम हमले का बदला, तीनों आतंकी ढेर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में करीब 10-12 किलोग्राम वजन के एक आईईडी को बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आईईडी की बरामदगी ने एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया है। सुरक्षाबलों ने आईईडी को दक्षिण कश्मीर के त्राल के बेहगुंड इलाके से बरामद किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया है। जिसमें लिखा, “पुलिस के एक विशिष्ट इनपुट पर त्राल के बेहगुंड इलाके से लगभग 10-12 किलो की आईईडी को बरामद किया गया। पुलिस और सेना इसे नष्ट करने के काम में जुटी हैं. एक बड़ी आतंकी घटना टल गई”।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि जून में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने 15 किलो आईईडी बरामद की थी और अपराध में शामिल दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद बड़ा हादसा टल गया था।

इस सिलसिले में एक संयुक्त टीम ने दोनों आतंकियों की पहचान मोहम्मद यूनिस मीर पुत्र परवेज अहमद मीर और जान मोहम्मद गनी पुत्र गुलाम नबी गनी के रूप में की थी। दोनों गांव अरमुल्लाह पुलवामा के निवासी हैं। साथ ही कानून की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन लिटर में मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरू की गई थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now