Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

थुनाग में बाढ़ प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री जयराम, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

थुनाग में बाढ़ प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री जयराम, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

मंडी|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को अपने गृह विधानसभा सराज के थुनाग पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया व नुक्सान का जायजा लिया। सीएम बाढ प्रभावितों से मिले और उनका हालचाल जाना। थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार हरेक प्रभातिव के साथ खडी है। पिछले दिनों हई भारी बारिश से प्रदेश में करोंड़ों का नुक्सान हुआ है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार हरेक प्रभातिव के साथ खडी है। पिछले दिनों हई भारी बारिश से प्रदेश में करोंड़ों का नुक्सान हुआ है। प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर 3.92 लाख रुपये की सहायता मुहैया करायी गई है.। उन्होंने प्रभावितों को राहत और पुनर्वास के लिए सरकार की ओर से और सहायता प्रदान कराने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: 1952 से मिल रही RDG को बंद करना, हिमाचल प्रदेश का आर्थिक गला घोंटने का प्रयास - हर्षवर्धन

बता दें कि बीते 19 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण चिट्टी नाले में आई बाढ़ से थुनाग बाजार में पानी और मलबा भर जाने से अनेक दुकानों, घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। आधा से ज्यादा बाजार क्षतिग्रस्त हो गया है। लगभग 60 दुकानों व घरों में मलबा भर गया है। बहुत से निजी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now