Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन से फरार मुजरिम को पुलिस ने बिलासपुर में दबोचा

Updated By Tek Raj
Published on: 28 अगस्त 2022
सोलन: जेल के बाहर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी

सोलन।
सोलन जेल के बाहर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए मुजरिम को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि बीते कल बद्दी से सोलन जेल के लिए लाया गया यहा मुजरिम पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था। तब से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार आज जाकर पुलिस को इसे पकड़ने में सफलता मिल ही गई है।

आरोपी मुजरिम का नाम गुलशन है जो बद्दी में हुई एक चोरी के मामले के जेल में है। आरोपी सोलन से भागकर दयोठी पहुंचा और वहां से गाड़ी में लिफ्ट लेकर बिलासपुर पहुंचा था। जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया है। फरार कैदी लाने के लिए सोलन पुलिस बिलासपुर के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अधीक्षक सोलन विरेंद्र शर्मा ने कैदी के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now