Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पॉलिसी बनने की घोषणा से खुश पंचायत चौकीदारों ने जताया सीएम का आभार

Published on: 31 August 2022
पॉलिसी बनने की घोषणा से खुश पंचायत चौकीदारों ने जताया सीएम का आभार

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल की पंचायतों में लंबे समय से नाममात्र मानदेय पर काम कर रहे पंचायत चौकीदार बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलने के लिए प्रदेश सचिवालय पहुंचे। इस दौरान पंचायत चौकीदारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और उनके समर्थन में नारेबाजी की। दरअसल, मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के अवसर पर पंचायत चौकीदारों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने 12 साल का सेवाकाल पूरा करने वाले चौकीदारों को ​दिहाड़ीदार बनाने की घोषणा की है।

अभी तक पंचायत चौकीदार अढ़ाई से तीन हजार रुपए मासिक के नाममात्र मानदेय पर काम कर रहे हैं। दिहाड़ीदार बनने के बाद पंचायत चौकीदार न्यूनतम मजदूरी के हकदार हो जाएंगे और डेली वेजर पॉलिसी के अनुसार इन्हें रेगुलर भी किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री द्वारा पॉलिसी की इस घोषणा के गदगद पंचायत चौकीदार बड़ी संख्या में सचिवालय पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में उन्होंने कई सरकार देखी है। लेकिन पंचायत चौकीदारों की ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है। जयराम सरकार ने उनके लिए पॉलिसी की घोषणा कर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों को सबोधित भी किया और कांग्रेस पर भी निशान साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायतीराज महकमे से उनका बहुत पुराना संबंध रहा है। उन्होंने बतौर मंत्री इस विभाग का कामकाज देखा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि 5 साल में उन्होंने कोशिश की जिन लोगों को कम मानदेय मिलता है, उनके मानदेय को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व में 50 और 100 रुपए की बढ़ोतरी की जाती रही है। लेकिन उनकी सरकार ने 900 रुपए तक की बढ़ोतरी का भी प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कोविड का बुरा दौर नहीं आया होता तो इससे भी अच्छी मदद की जाती। कोरोना ने प्रदेश की आर्थिकी को बहुत प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता का कैसे बेवकूफ बनाया जाए। यह प्रयास कांग्रेस पहले भी करती रही है। अब दोबारा भी वहीं करने की कोशिश की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now