Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चुनावी मौसम: विधायक विक्रमादित्य ने हिमाचल में सीबीआई और ईडी रेड का जताया अंदेशा

विक्रमादित्य सिंह

प्रजासत्ता ब्यूरो |
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर पर सीबीआई और ईडी रेड डाल सकती है। यह दावा शिमला ग्रामीण से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट में किया गया। देशभर में विपक्षी दलों के नेताओं के घरों में ईडी और सीबीआई के छापों को लेकर सियासत के बीच विक्रमादित्य सिंह की इस पोस्ट ने एक बार फिर राजनीति गरमा दी है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अब उनकी प्रतिभा सिंह और बेटे कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह रहते हैं।
vk singh
विक्रमादित्य सिंह ने अपने वीरवार सुबह फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली। इसमें लिखा ‘सुनने में आया है ईडी, सीबीआइ हिमाचल में दस्तक देने वाली है, हालीलाज के दरवाजे आपके लिए खुले हैं। जलपान की व्यवस्था कर दी गई है’, अतिथि देवो भवः। चुनावी मौसम में इस पोस्ट की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। इस पोस्ट के मायने जो भी हों, लेकिन चुनावी आहट के बीच इसने लोगों का ध्यान खींचा है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, महासंघ ने सरकार से की गुजारिश

गौरतलब है कि 26 सितंबर 2015 में वीरभद्र सिंह के आवास पर सीबीआई ने रेड उस समय रेड डाली थी जब वीरभद्र सिंह की बेटी मीनाक्षी की शादी थी। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिमला में वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉली लॉज, रामपुर में पुश्तैनी महल पद्म पैलेस और दिल्ली में सरकारी घर समेत कुल 11 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की थी। सीबीआई टीम साढ़े 11 घंटे तक वीरभद्र सिंह के घर पर डटी रही थी।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह जब केंद्रीय मंत्री थे उस वक्त के एक मामले में ईडी व सीबीआइ ने उन पर मामला दर्ज किया था। आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उनके पुत्र व पार्टी महासचिव विक्रमादित्य सिंह को नामजद किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूर्व ड्रग कंट्रोलर सहित तीन को सजा

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now