Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बद्दी में 3 दुकानों से पकड़ा नामी कंपनियों का जाली सामान

बद्दी में 3 दुकानों से पकड़ा नामी कंपनियों का जाली सामान

बद्दी |
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के पुलिस थाना बद्दी के तहत 3 दुकानों से नामी कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने का मामला सामने आया। पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर दुकान मालिकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी दयाराम की अगुवाई में टीम ने बद्दी में दुकान मालिक राजेश की दुकान से 246 बैग प्यूमा कंपनी मार्का, गोयल इलेक्ट्रॉनिक अशोक कुमार की दुकान से 44 टेबल मार्का बजाज व हरि ओम की दुकान से 20 सीलिंग फैन व 12 टेबल फैन नामी कंपनियों के पकड़े।

पुलिस के अनुसार दुकानदारों द्वारा नामी कंपनियों के नाम पर जाली प्रोडक्ट बेचने का काम किया जा रहा था। DSP बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। नकली सामान जब्त कर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: चंडीगढ़ से शिमला निकले युवकों ने रास्ते में की लूट, सोलन में दूध बेचने जा रहे ग्रामीण को बनाया निशाना..!

Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now