Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी 24 को आएंगे मंडी: युमो की रैली में लेंगे भाग, 17 सितंबर को सुदरनगर आएंगी स्मृति ईरानी

पीएम मोदी

हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी काशी मंडी आएंगे। यहां वह युवा मोर्चा की रैली में भाग लेंगे और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी 17 सितंबर को सुंदरनगर में एक रैली को संबोधित करेंगी। इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू शिमला में एक अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं।

कश्यप ने कहा कि भाजपा की प्रतिबद्धता राष्ट्र के प्रति है, समर्पण राष्ट्र के प्रति है, हमारे संगठन का ये चरित्र है की हम राष्ट्र चेतना के लिए जीते हैं और मरते हैं। राष्ट्र सशक्तिकरण के लिए काम करते हैं। हिमाचल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अटूट रिश्ता है। उन्होंने हिमाचल के विकास को सदैव प्राथमिकता दी है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में 914 वैंटीलेटरों में से 498 फांक रहे धूल!, 126 खराब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से लगाव का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि PM के रूप में हिमाचल के दौरे पर सबसे अधिक बार मोदी ही आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्यार हिमाचल के लोगों को मिलता रहा है। मोदी समय-समय पर हिमाचल के दौरे पर आते रहे हैं और इस बार भी वह 24 सितंबर को मंडी आ रहे हैं। युवा मोर्चा की इस रैली में प्रदेशभर के 1.5 लाख युवा हिस्सा लेंगे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now