Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना गोलीकांड में घायल युवक की हुई मौत, अस्पताल में तोड़ा दम 

Published on: 12 September 2022
ऊना गोलीकांड में घायल युवक की हुई मौत, अस्पताल में तोड़ा दम 

ऊना।
ऊना जिला के हरोली उपमंडल के दुलैहड़ स्थित स्टेडियम के समीप अज्ञात हमलावरों द्वारा मारी गई गोली में घायल रविंद्र कुमार क्षेत्रीय अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं हरोली पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है।  
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार देर शाम रविंद्र कुमार निवासी दुलैहड़ घर के साथ लगते स्टेडियम पहुंचा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने रविंद्र कुमार पर गोली चला दी। गोली रविंद्र कुमार की छाती के बीचों-बीच लगी है। गोलीकांड में घायल रविंद्र कुमार को स्थानीय युवकों की मदद से सीएचसी दुलैहड़ लाया गया। जहां से गंभीर हालत में रविंद्र को क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही रविंद्र कुमार ने दम तोड़ दिया।

ऊना के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए विभिन्न टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक का शव कब्जे में ले लिया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now