Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर जताया विरोध,लगे गो बैक के नारे

शिमला: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर जताया विरोध,लगे गो बैक के नारे

शिमला ब्यूरो |
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार सुबह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के गढ़ रामपुर पहुंचीं। लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें कांग्रेस के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। विधायक नंदलाल भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने महंगाई और एलपीजी की दामों में बढ़ोतरी को लेकर काले झंडे दिखाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये वहीं भाजपा नेत्री है जो मंहगाई को लेकर सड़कों पर उतरकर हो हल्ला करती थी। जिसे 450 का सिलेंडर भी मंहगा लगता था। जबकि आज गैस सिलेंडर की कीमत 1200 पहुंच गई है। आज देश में मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है गरीब आदमी का जीना मुश्किल हो गया है वह अपनी दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज है, लेकिन इन लोगों ने सत्ता में आने के लिए सारे देशवासियों को झूठे सपने दिखाए और आज पूरा देश खून के आँसू रो रहा है

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि केंद्रीय मंत्री सुबह हेलिकाप्टर से रामपुर के शिंगला पहुंचीं। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्मृति इरानी इसके बाद सीधा रामपुर के नजदीक महालक्ष्मी महिषासुर मर्दिनी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद विश्राम गृह रामपुर गईं। लेकिन इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे लगाए और काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज किया।

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों को खाने-पीने की पैकेट और ट्रैक सूट भेंट किए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने संसदीय क्षेत्र मंडी के एसजेवीएनएल ग्राउंड दत्तनगर रामपुर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्मृति दत्तनगर में महिला नमन कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रही हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now