मुख्यमंत्री ने जिला सुशासन सूचकांक-2021 में अव्वल जिलों के उपायुक्तों को किया पुरस्कृत

मंडी |
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं प्रक्रियाओं में सरलता, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करके आम लोगों को लाभान्वित करने के लिए कृत संकल्प है।
मुख्यमंत्री आज मंडी के विपाशा सदन में जिला सुशासन सूचकांक-2021 पुरस्कार वितरण और हिमाचल प्रदेश के होटलों के लिए ग्रीन स्टार रेटिंग इनिशिएटिव (हिम-गृह) के शुभारंभ तथा मंडी में लगभग साढे़ तीन करोड़ रुपये से बनने वाले हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय एवं आवासीय भवन के शिलान्यास अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सतत विकास के लक्ष्यों की पूर्ति पर सदैव बल देती रही है और आम जनता को दी जा रही सेवाओं में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ‘न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन’ पर विशेष बल दिया है और शासन की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिला सुशासन सूचकांक (डीजीजीआई) शासन की गुणवत्ता का आकलन करने में मददगार साबित होगा और इसकी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन और विभिन्न विभाग अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार के लिए आवश्यक कदम भी उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिला सुशासन सूचकांक-2021 की तीसरी रिपोर्ट सभी 12 जिलों के द्वितीयक आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है और इसमें सभी जिलों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए 8 मुख्य विषयों, 19 फोकल बिन्दुओं और 76 संकेतकों पर डाटा एकत्र किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने वर्ष 2018 से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रशासन की गुणवत्ता मापने का काम शुरू किया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह रिपोर्ट जिलों को अपनी प्रगति का मूल्यांकन करने में मदद करेगी और नीति निर्माताओं को उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान करने में भी मदद करेगी जहां सुधार के लिए हस्तक्षेप की आवश्यकता होगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डीजीजीआई के विजेता जिलों के उपायुक्तों को पुरस्कार प्रदान किए। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल को 50 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार, उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय को 35 लाख रुपये का द्वितीय पुरस्कार और उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को 25 लाख रुपये का तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों को बधाई दी और खराब रैंकिंग वाले जिलों के अधिकारियों को जमीनी स्तर पर और बेहतर प्रशासन प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि अगले वर्ष उनकी रैंकिंग में सुधार किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ठोस कचरा प्रबंधन पर एक कॉमिक (चित्रकथा) पुस्तक ‘वार्ड सदस्य मीनू’ का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपने प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए जाना जाता है, लेकिन इसे बरकरार रखने के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे पानी और हवा की गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर अधिक जोर देने की जरूरत है, क्योंकि ये पर्यावरण के बुनियादी पहलू हैं जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पूरी मानव सभ्यता को प्रभावित करते हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा होटलों के लिए शुरू की गई हिमाचल प्रदेश ग्रीन स्टार रेटिंग इनिशियेटिव (हिम-गृह) लोगों को सतत एवं हरित प्रयासों के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार हजार से अधिक होटल और होम-स्टे संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से संबंधित कारोबारी प्रतिष्ठान और गतिविधियां पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। प्रदेश सरकार जैव विविधता के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से संबंधित औद्योगिक गतिविधियों से उत्पन्न प्रदूषण को नियंत्रित किया जाना चाहिए ताकि पारिस्थितिक संतुलन बना रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हिमाचल देश का अग्रणी राज्य है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिम गृह योजना प्रदेश सरकार का एक नवोन्मेषी प्रयास है जो पर्यटन उद्योग को सतत विकास मॉडल अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि स्वयं प्रमाणीकरण के आधार पर हिम गृह योजना पर्यटन इकाइयों को पर्यावरण के मापदंडों के अनुसार सत्यापित करेगी। इसके माध्यम से पर्यावरण हितैषी पहलों जैसे अपशिष्ट प्रबंधन, रिसाइक्लिंग, अपशिष्ट न्यूनीकरण संसाधन संरक्षण और ऊर्जा दक्षता जैसे मानकों उपयोग को सत्यापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समन्वय-2022 कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से यह सुनिश्ति किया जा रहा है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अन्तर्गत चयनित प्रतिनिधि और अधिकारियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए। इसके फलस्वरूप पर्यावरण मापदंडों का बेहतर समन्वय और अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त प्रबोध सक्सेना ने कहा कि आज आयोजित किया जा रहा यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के उठाए गए प्रगतिशील कदमों को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि जिला सुशासन सूचकांक प्रत्येक जिला की मजबूती पर ध्यान केन्द्रित करता है और तत्काल सुधार वाले मजबूत तथा कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर जिलों की रैंकिंग करता है। उन्होंने कहा कि सूचकांक के माध्यम से जिलों को कार्य करने और उसमें सुधार करने की जानकारी प्रदान की जाती है और यह विभागों को भी जानकारी प्रदान करता है।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने मंडी में क्षेत्रीय कार्यालय भवन का शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश...

BSNL Best Recharge: BSNL का नया प्लान, बेहतरीन ऑफर के साथ जाने कीमत

BSNL Best Recharge Plans: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)अब...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की...

Corona Vaccine Certificate से फोटो हटाने पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये सफाई..!

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क। Corona Vaccine Certificate: कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा...

More Articles

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

हमीरपुर | Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Anand Sharma) कांगड़ा लोकसभा...

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

शिमला | Himachal News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने में एक बार फिर मामले की सुनवाई हुई। अदालत...

HRTC Bus Accident in Bilaspur: बिलासपुर के घ्याणा में ट्राले की टक्कर लगने से पुल से नीचे गिरी HRTC की बस

HRTC Bus Accident in Bilaspur: जिला बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल पर एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस शिमला...

Himachal Politics: कांग्रेस का आलाकमान जिसे चुनाव लड़ने को कहता है वह दूसरे का नाम बता देता है:-जयराम

चंबा| Himachal Politics News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव लोक सभा का चुनाव है। जो देश के लिए नेतृत्व तय करने...

HPBOSE Result 2024: 29 अप्रैल को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की संभावना

HPBOSE Result 2024: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ( HPBOSE Dharmshala ) की ओर से 29 अप्रैल (सोमवार) को बाहरवीं कक्षा की बोर्ड...