Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर: पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

जहर

हमीरपुर |
हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बेहड़वीं गांव में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक प्रीति पत्नी विनोद कुमार व विनोद कुमार पुत्र विक्रम सिंह गांव बेहड़वीं डाकघर सुलखान तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रहने वाले थे। विनोद कुमार राज्य बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर सेवारत था।

जानकारी के अनुसार विनोद और प्रीति की शादी को अभी करीब एक साल हुआ था। दोनों ने बुधवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबयीत बिगड़ गई। परिजनों को जब दोनों के जहरीला पदार्थ निगलने की बात का पता चला तो वे उन्हें सिविल अस्पताल भोरंज ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  माइन ब्लास्ट के दौरान शहीद हुए वीर सपूत कमल देव वैद्य पंचतत्व में विलीन

दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए हमीरपुर मेडिकल कालेज से बेहतर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। जहां गुरुवार देर रात दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने किस कारण आत्महत्या की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है

Hamirpur district news Hamirpur Himachal update hamirpur latest news hamirpur news hamirpur news today Hamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now