Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी के चंबा दौरे को लेकर गगरेट थाना से ड्यूटी देने आए पुलिस कांस्‍टेबल की हृदयाघात से मौत

पीएम मोदी के चंबा दौरे को लेकर गगरेट थाना से ड्यूटी देने आए पुलिस कांस्‍टेबल की हृदयाघात से मौत

चंबा |
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंबा दौरे को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात एक हेड कांस्‍टेबल की हृदयाघात के कारण मौत हो गई। 46 वर्षीय एचएचसी सुरजीत कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी कुनेरन थाना अंब जिला ऊना के निवासी थे व गगरेट पुलिस थाना में तैनात थे।

सुरजीत कुमार वीवीआईपी ड्यूटी के लिए थाना गगरेट से चंबा के लिए रवाना हुए थे। यहां पहुंचने के बाद वह पुलिस कर्मचारियों के साथ होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर चंबा में ठहरे थे। देर रात करीब 11 बजे सुरजीत कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों को लगा कि वह ठीक हो जाएगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लेकिन, जब तबीयत अधिक बिगड़ गई तो उन्होंने देर न करते हुए सुरजीत कुमार को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज चंबा में उपचार के लिए पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। लेकिन, मंगलवार सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर सुरजीत की मौत हो गई। उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने एचएचसी सुरजीत कुमार की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हृदयाघात के कारण सुरजीत कुमार की मौत हुई है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samacharUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now