Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फतेहपुर मंत्री राकेश पठानिया के खिलाफ लगे पोस्टर: लिखा- बाप 2 नंबर तो बेटा 10 नंबरी..

फतेहपुर

अनिल शर्मा| फतेहपुर
हमेशा से हॉट सीट माने जाने वाली फतेहपुर सीट इस बार पहले से ज्यादा हॉट मानी जा रही है। मगर बुधवार बीती रात को फतेहपुर विधानसभा लेगे पोस्टरो ने फतेहपुर मे राजनीतिक गर्मी और बढा डाली है। अब फतेहपुर मे भाजपा भाजपा प्रत्याशी फतेहपुर एवं वन मंत्री राकेश पठानियां व उनके बेटे के विरुद्ध पोस्टर लगे है। फतेहपुर विधानसभा मे जगह जगह लगे पोस्टरो ने फतेहपुर की जनता मे एक और चर्चा को खडा़ कर दिया है पोस्टरो पर बाप और बेटे की फोटो भी लगी है।

विधानसभा में लगे पोस्टरो पर लिखा है कि फतेहपुर को बचाना है तो बाप बेटे को फतेहपुर से भगाना है। बाप दो नम्बरी बेटा 10 नम्बरी । फतेहपुर में करीब 80 से 90 अलग अलग जगहों पर यह पोस्टर लगे है। बीजेपी ने अपने वन मंत्री राकेश पठानिया को यहां से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन बीजेपी से निष्कासित पुर्व सांसद एवं पूर्व राजस्व मंत्री डॉ राजन सुशांत वा पुर्व राज्य सभा सांसद एवं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार भी चुनाव भवंर मे कूद पड़े है। जिन्होने भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पर वही रात के अंधेरे मे इन पोस्टरो ने भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें और बढा दी है यही कारण है कि यहां पर चुनावी गर्मी बढ़ने से बीजेपी (BJP) को पसीना आना लाजमी हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सीएम सुक्खू ने करूणामूलक आधार पर रोजगार के लिए व्यापक नीति तैयार करने के दिए निर्देश.!

इस बार फतेहपुर मे कांग्रेस से भवानी पठानियां ,भाजपा से राकेश पठानियां ,भाजपा से बागी हुए पुर्व सांसद डा० राजन सुशांत व भाजपा से असंतुष्ट चल रहे कृपाल परमार इन चार धुरंदर चेहरो के बीच चारकोणी मुकाबला होने जा रहा है । मगर अब लगे इन पोस्टरो ने फतेहपुर मे राजनितिक गर्मी को और बढा दिया है ।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now