Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नाहन के जमटा घर में घुसा तेंदुआ, रात भर दहशत में रहा परिवार

नाहन/ घर में घुसा तेंदुआ, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

प्रजासता |
जिला सिरमौर के नाहन के जमटा वन परिक्षेत्र के गांव में एक तेंदुआ देर रात को अचानक एक व्यक्ति के घर में जा घुसने से परिवार में हडकंप मचा गया|जिस कमरे में तेंदुआ घुसा,वहां सतपाल के परिवार का कोई सदस्य नहीं सोया था। गनीमत यह रही कि तेंदुए ने रात को सोए सतपाल व उसके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

मिली जानकरी मुताबिक जमटा निवासी सतपाल कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर जब बाहर आया इसी दौरान तेंदुआ उसके घर के कमरे में चला गया तथा अचानक से दरवाजा बंद हो गया। खतरे को भांपते हुए घर के मालिक ने दरवाजे पर ताला जड़ दिया| सुबह होने पर वन विभाग को तेंदुए के घर में घुसने की जानकारी दी गई।

वन विभाग की टीम ने तड़के ही मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ा। टीम में डीएफओ सौरव व आरओ सुरेंद्र शर्मा ओर वन्य प्राणी विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ट्रैंकूलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर रेस्क्यू किया गया। तब जाकर ग्रामीणों की जान में जान आई। इसके बाद तेंदुए को पिंजरे में बंद कर सिंबलबाड़ा सेंचुरी में छोड़ दिया।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now