Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल विधानसभा चुनाव: ऐन वक्त पर को रद्द करना पड़ा सीएम भगवंत मान का रोड शो

Bhagwant Mann

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम समय में आम आदमी पार्टी भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी स्टार प्रचारक है लेकिन वह हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए नही पहुंच पा रहे हैं।

बुधवार को नालागढ़ विधानसभा में पंजाब के सीएम भगवंत मान का रोड शो था है। भगवंत मान को यहां आम आदमी पार्टी का प्रचार करने आना था।

इसे भी पढ़ें:  बरोटीवाला में बाइक चोर गिरोह सक्रिय,घर के बाहर खड़े बुलेट को लेकर रफूचक्कर हुए चोर

दरअसल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए आ रहे सीएम भगवंत मान के रोड शो से ठीक पहले ही वहां हंगामा शुरू हो गया। यह हंगामा पूर्व सैनिकों का था, जो भगवंत मान के रोड शो का विरोध कर रहे थे।

आप प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए आने वाल भगवंत मान का विरोध करने के लिए पूर्व सैनिकों ने काला बिल्ला भी लगा रखा था। साथ ही, वे आम आदमी पार्टी और भगवंत मान का नाम लेकर विरोध कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र के युवा गायक किशोर का वीडियो भजन "दे दे प्यार मईया वाला" रिलीज

विरोध कर रहे पूर्व सैनिकों का दावा था कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने चुनाव से पहले घोषणा पत्र में वादे किए थे, उनमें से बहुत से अभी पूरे नहीं हुए। पार्टी पंजाब में लोगों को गुमराह कर रही है और यही काम वे हिमाचल प्रदेश में लोगों को करने के लिए आ रहे हैं। पंजाब मे पूर्व सैनिक जीओजी यानी गार्जियंस ऑफ गवर्नेंस योजना को खत्म करने को लेकर विरोध कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी द्वारा यह तो स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर सीएम मान का रोड शो रद क्यों हुआ है। माना जा रहा है कि पार्टी का जगह-जगह विरोध होना ही रोड शो कैंसिल होने का मुख्य कारण है। बीती 3 नवंबर को भी सोलन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में विरोध और मारपीट जैसे मामले सामने आए थे।

इसे भी पढ़ें:  खालोगड़ा कोऑपरेटिव सोसाइटी कुमारहट्टी के जमीन घोटाले की जांच अब विजिलेंस से करवाई जाएगी
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now