Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन में राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

IMG 20221123 WA0004

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बुधवार को जिला सोलन में राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान सोलन दी माल रोड हिमानी होटल मे कार्यक्रम आयोजित हुआ जिला अग्रणी प्रबंधक श्री आर के बाली की अध्यक्षता में आयोजित ग्राहक शिकायत निवारण ग्राहक अधिकार एवं सुरक्षित बैंकिंग के प्रथाओं पर जागरूकता अभियान में सोलन एवं क्षेत्र से लगभग 90 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विशेष तौर पर ऑनलाइन बैंकिंग से होने वाले विभिन्न तरह के फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की कार्यक्रम के आयोजक इस दौरान ऐक्सिस बैंक सोलन रहा। शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा व प्रदीप मथानिया ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं हमारा बैंक समय-समय पर ग्राहक को प्रदान करता है साथ ही हमारा यह दायित्व बनता है कि दिन प्रतिदिन ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी एवं फ्रॉड से बचने के लिए ग्राहक को जागरूक करना भी हमारा दायित्व बनता है जॉब पोर्टल के माध्यम से लोगों की धनराशि को टारगेट कर फसाया जा रहा है लिहाजा ऐसे प्रॉब्लम हो उससे पूर्व झूठी ऐप के माध्यम से घर बैठे जॉब इत्यादि के ऑफर के झांसे में आकर ऑनलाइन कार्रवाई से बचें वही उन्होंने बताया कि अब लगातार अवैध तरीके से यूपीआई की आईडी की तरह इस्तेमाल कर ग्राहक को बेवकूफ बनाया जा रहा है जिस मकसद ग्राहक सस्ते सामान के चक्कर में ऑनलाइन पेमेंट का फ्रॉड का शिकार होते हैं उधर जिला अग्रणी प्रबंधक श्री आर के बाली ने बताया कि आरबीआई द्वारा जिला सोलन में 1 नवंबर से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान का आयोजन विभिन्न बैंकों के माध्यम से जिला सोलन में किया जा रहा है जिसमें ग्राहकों को उनके आंतरिक शिकायत निवारण एवं अधिकार सुरक्षित बैंकिंग के प्रणाली की जानकारी प्रदान की जा रही है

इसे भी पढ़ें:  Solan News: धर्मपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी सिद्धार्थ को अंबाला से किया गिरफ्तार.!
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now