साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

हमीरपुर में सीएम सुक्खू पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, फूंका भाजपा विधायक का पुतला

हमीरपुर में सीएम सुक्खू पर टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, फूंका भाजपा विधायक का पुतला
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हमीरपुर|
हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी का मामला गरमा गया है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ हमीरपुर जिले में सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री और जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर पूर्व मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला भी फूंका। कार्यकर्ताओं ने एएसपी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर पूर्व मंत्री और दूसरे भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए शिकायत सौंपी।

नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका। पुलिस को शिकायत कांग्रेस नेता निशा कटोच की ओर से दी गई है। गांधी चौक पर हुए प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ पुष्पेंद्र वर्मा के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी अजय शर्मा, एडवोकेट रोहित शर्मा, नरेश ठाकुर, विवेक कटोच, मनोज शर्मा, राकेश रानी वर्मा, होशियार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  Success Story: प्राकृतिक खेती ने बदल दी अमर सिंह और उनके परिवार की जिंदगी

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी के खिलाफ अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी की गई है, जिस कारण पूरे प्रदेश में जनप्रतिनिधि का अपमान हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब BJP को सबक सिखाकर रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now