Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बद्दी में झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक महिला भी झुलसी

Published on: 26 December 2022
बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

बद्दी|
औधोगिक क्षेत्र बद्दी के किशनपुरा स्थित फौजी कॉलोनी में झुग्गियों में आग लग गई, जिसमें एक महिला झुलस गई है। आगजनी में 3 परिवारों को 5 लाख का नुक़सान हुआ, जबकि 7 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर क़ाबू पाना शुरू किया। अब विभाग आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है। घायल महिला की पहचान राम देवी पत्नी मुन्ना लाल निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

फ़ायर ऑफ़िसर जेपी सिंह ने बताया कि झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौक़े पर टीम के साथ पहुंचे और आग पर क़ाबू पाया। झुग्गियों के जलने से 5 लाख का नुक़सान हुआ और 7 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now