Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

INDIA WEATHER UPDATE : उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, आम जीवन अस्त-व्यस्त।

MAUSAM IMAGE

INDIA WEATHER UPDATE : मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं घने कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर रह गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिल्ली में बुधवार को सुबह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर रह गई है. जिससे सड़क और रेल परिवहन प्रभावित हुआ है. रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 19 ट्रेन डेढ़ घंटे से साढ़े चार घंटे तक देरी से चल रही हैं.
आईएमडी के अनुसार गंगा के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है. इसके अगले दो.तीन दिनों तक कोहरा ऐसे ही रहने की संभावना है. पालम वेधशाला ने बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की.

न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अंक नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. आईएमडी के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को शीत लहर चल सकती है और तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. दिल्ली में मंगलवार को कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच अंकों की गिरावट दर्ज की गई. आईएमडी के अनुसार न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है. शीतलहर की घोषणा तब भी की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में

दिल्ली के अलावा पूरा उत्तर भारत ही शीतलहर की चपेट में है। सर्दी ने मध्यप्रदेश में 22 साल, पंजाब में 19 साल और हरियाणा में 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में हिमाचल और जम्मू कश्मीर और ज्यादा बर्फबारी हो सकती है। जिससे राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी अपना कहर ढहा सकती है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now