Prajasatta Side Scroll Menu

Smartphone में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं खतरनाक, जानिए कैसे?

Smartphone Hacking

Smartphone Hacking: आजकल स्मार्टफोन सभी के लिए जरूरी की साथ जरूरत बनकर रह गया है। ज्यादातर कामों को स्मार्टफोन के जरिए करना आसान हो गया है। पैसों की लेनदेन से लेकर अन्य ऑनलाइन कामों को करने के लिए फोन इस्तेमाल किया जाता है। स्मार्टफोन यूजर्स के बढ़ने के साथ-साथ हैकर्स की भी गिनती बढ़ती जा रही है। लोगों के फोन को हैक करने के लिए हैकर्स की नजर बनी हुई होती है।

अलग-अलग झांसों में फंसाकर या आपके फोन को हैक (Smartphone Hack) करके डाटा चुराने की कोशिश में रहते हैं। ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं जिसमें हैकर्स ने फोन यूजर्स के डेटा को पूरा चुरा लिया लेकिन उन्हें पता ही नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें:  भारत में इस दिन लॉन्च होंगे पोको के दो धांसू 5जी स्मार्टफोन, पहले ही जान लें स्पेसिफिकेशन्स

आप भी इस तरह के हैकिंग तरीकों से बचना रहना चाहते हैं तो वो 5 बदलावों (Smartphone Tips and Tricks) के बारे में जान लें जो फोन हैक होने की ओर संकेत देते हैं। इन बदलावों को नजरअंदाज करना आपके डेटा को खतरे में डाल सकता है। आइए उन 5 बदलावों के बारे में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  ये है 180 दिन की वैधता का धांसू प्लान! कम कीमत में मिलेंगे कई बेनिफिट्स

खुद कॉल डायल होना

अगर आपके फोन से खुद कॉल डायल हो जाती है यानी बिना आपके किसी नंबर पर कॉल लग जाती है तो इसके नजरअंदाज ना करें। ऐसा बहुत कम चांस हो सकता है कि किसी तकनीकी खराबी के चलते फोन में इस तरह की समस्या हुई होगी। ऐसा तभी हो सकता है जब आपका फोन कोई हैक कर रहा हो।

स्मार्टफोन का ब्लिंक होना भी है एक संकेत

स्मार्टफोन का ब्लिंक होना भी हैक होने का कारण हो सकता है। इसके अलावा अगर आपका फोन का लॉक खुल जाता है तो संभावना है कि आपका फोन किसी ने हैक कर लिया है।

ऑटोमेटिक सीन मैसेज

अगर आपके फोन में आने वाले मैसेज ऑटोमेटिक सीन हो जाते हैं तो संभावना है कि आपका फोन हैक हो गया है। खुद मैसेज का सीन होना या फिर डिलीट हो जाना हैक होने का कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  होली पर सस्ता हुआ वीवो वी27 प्रो! जानें ऑफर्स

वाईफाई से कनेक्ट होना

क्या आपका एंड्रोइड फोन खुद वाई-फाई से कनेक्ट हो जाता है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपका फोन हैक हो चुका है। ऐसे में आपको अपना स्मार्टफोन तुरंत ऑफ कर देना चाहिए। इसके बाद फोन को फिर से ऑन करें।

सोशल मीडिया ना करें काम

अगर आपके फोन में किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का पासवर्ड बदल गया है या गलत बता रहा है तो संभावना है कि फोन हैक हो गया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now