Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Reliance Jio की 5G सर्विस अब ओडिशा के इन राज्यों में उपलब्ध, जानिए…

Published on: 6 January 2023
Reliance Jio 5G In Odisha

Reliance Jio 5G in Odisha: रिलायंस जियो की ओर से धीरे-धीरे देश के राज्यों को कवर किया जा रहा है। एक के बाद एक राज्य में कंपनी अपनी ट्रू 5जी सर्विस को पहुंचा रही है। इस बार जियो ने अपनी 5जी सुविधा का ऐलान ओडिशा में किया है। जियो द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा में 5जी की घोषणा की है।

Jio की ओर से राज्य में 5G नेटवर्क के यूज के मामलों को प्रदर्शित किया और दो राज्यों- भुवनेश्वर और कटक में अपनी ट्रू 5G सेवाओं को लॉन्च किया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फिलहाल बीटा चरण में हैं 5जी सेवाएं

Jio की ओर से राज्य में 5G नेटवर्क के यूज के मामलों को प्रदर्शित किया और दो राज्यों- भुवनेश्वर और कटक में अपनी ट्रू 5G सेवाओं को लॉन्च किया। दोनों राज्यों में Jio 5G सेवाएं अभी बीटा चरण में होंगी और अधिक कस्बों और शहरों को फरवरी 2023 तक 5G सेवाएं मिलेंगी।

Reliance Jio 5G in Bhubaneswar and Cuttack

रिलायंस जियो ने ओडिशा के भुवनेश्वर और कटक में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की घोषणा की। भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी है, जबकि कटक में बड़ी संख्या में छात्र हैं। इन क्षेत्रों में जियो 5G सेवा जियो वेलकम ऑफर (Jio Welcome Offer) के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इसका मतलब है कि केवल चुनिंदा लोग जिनके पास समर्थित फोन हैं वो 5G प्राप्त कर पाएंगे।

जियो ने बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 1 Gbps+ स्पीड देने का वादा किया है। शुरुआती लोगों के लिए 5G के लिए आपको किसी अन्य प्लान पर स्विच करने की जरूरत नहीं है। वास्तव में आप अपना सिम बदले बिना और अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान पर 5G का यूज कर सकते हैं।

हालांकि, यूजर्स को जियो 5G का यूज करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा, उन्हें कम से कम 239 रुपये या उससे अधिक के प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान के साथ अपने Jio सिम को रिचार्ज करना होगा। इसके बाद उन्हें इसके ट्रू 5G नेटवर्क का यूज करने के लिए Jio से एक आमंत्रण प्राप्त होगा।

भुवनेश्वर और कटक के अलावा, जियो ने वादा किया है कि वो ओडिशा के और कस्बों और शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेगी। फरवरी 2023 तक, जियो 5G के राउरकेला, पुरी, बेहरामपुर, बालासोर और संबलपुर तक पहुंचने की बात कही गई है।

जियो ने की मोटोरोला के साथ साझेदारी

Jio भारत के कई राज्यों में अपनी ट्रू 5G सेवाओं का विस्तार कर रहा है। हाल ही में जियो ने अपने 5G नेटवर्क की प्राप्ति के लिए की, जिसके बाद कंपनी के चुनिंदा Moto फोन पर 5जी का सपोर्ट मिलने के लिए तैयार है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now