Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

लोहारा-बडोरी के ग्रामीणों ने अपने इष्ट देवता माहपना का गांव आगमन का पुष्प मालाओं एवं देव वाद्य यंत्रों से किया स्वागत

IMG 20230106 WA0002

कुनिहार।
कुनिहार से कुछ दूरी पर स्थित लोहरा – बड़ोरी गांव में उनके इष्ट देवता महापना जी पावन यात्रा के अंतर्गत गांव में अपनी दिव्य एवं परोक्ष आशीर्वाद प्रदान करने के लिए भक्तों एवं श्रद्धालुओं के साथ गांव में पधारे। इस अवसर पर सर्वप्रथम समस्त ग्राम वासियों ने पुष्प मालाओं एवं देव वाद्य यंत्रों के साथ से अपने इष्ट देवता का गांव में पधारने पर आने पर उनका एवं उनके साथ आए हुए श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस पावन यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मंदिर विकास समिति के सचिव रमेश चंद शर्मा में बताया कि इष्ट देवता जी पावन यात्रा के अंतर्गत दो दिवसीय भ्रमण पर आज गांव लोहारा बडोरी में अपने भक्तों एवं श्रद्धालुओं के साथ देव वाद्य यंत्रों के साथ गांव में पधारे। सर्वप्रथम देवता जी की देव यात्रा मंदिर गांव में स्थित इष्ट देवता मंदिर में गए जहां पर विधिवत उनकी पूजा की गई।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: नकली सीबीआई अफसर बनकर कर रहे थे गाड़ियों की चेकिंग, शिकायत के बाद पुलिस ने दबोचा

दो दिवसीय देव यात्रा के अंतर्गत आज और कल सभी ग्राम वासियों एवं आए हुए उनके साथ श्रद्धालुओं एवं भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया जा रहा है इसी के साथ साथ देवता जी की विधिवत पूजा का आयोजन भी किया जाएगाl इस देव पूजा के माध्यम से समस्त ग्राम वासियों एवं संपूर्ण मानव जाति के सुख समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना इष्ट देवता जी से की जाएगी।

इस अवसर पर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष मदनलाल भारद्वाज, दिलाराम, हीरा दत्त शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हेमशंकर शर्मा, गोपाल शर्मा, इंद्र दत्त शर्मा , रजनी शर्मा ,बलदेव शर्मा, धनीराम शर्मा, हेमशंकर शर्मा के अलावा समस्त ग्रामवासी इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे और अपने इष्ट देवता जी की दिव्य एवं परोक्ष उपस्थिति में उनका सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया l

इसे भी पढ़ें:  Solan News : पट्टा मसुलखाना स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now