Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: कुमारहट्टी में कार को टक्कर मारकर फरार बाइक सवार चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Published on: 18 June 2025
Solan News: कुमारहट्टी में कार को टक्कर मारकर फरार बाइक सवार चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Solan News: सोलन जिले के कुमारहट्टी में तेज रफ्तार और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने वाले एक युवक को पुलिस ने चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारकर भारी नुकसान पहुंचाया था और फिर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल (नंबर सीएच-01-सीटी-3524) को भी जब्त कर लिया है।

घटना 15 जून 2025 को सुबह करीब 7:45 बजे की है, जब स्थानीय होटल व्यवसायी राम सागर अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। उनके कर्मचारियों ने बताया कि सड़क पर खड़ी उनकी कार को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचने पर राम सागर ने देखा कि उनकी कार को काफी नुकसान हुआ, लेकिन वहां कोई वाहन या चालक मौजूद नहीं था।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले सड़क के डिवाइडर से टक्कर मारी, जिसके बाद उसकी बाइक अनियंत्रित होकर कार से जा टकराई। इसके बाद पीड़ित ने बीके सवार के खिलाफ डगशाई पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत के बाद डगशाई पुलिस चौकी की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की। मामले की जांच में आरोपी की पहचान नीरज कुमार (25 वर्ष), निवासी हलो माजरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई।

नीरज अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से सोलन घूमने आया था और शमलेच टनल के पास से लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया और वारदात में शामिल मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। मामले की जाँच अभी जारी है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।

 

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now