Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: मासूम बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाला कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार

Solan News: मासूम बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाला कलयुगी शिक्षक गिरफ्तार

Solan News: हिमाचल प्रदेश में गुरु शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहाँ सोलन जिला के अर्की उपमंडल के एक प्राइमरी स्कूल में कार्यरत जेबीटी शिक्षक इकबाल भाटिया को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। उन पर स्कूल की मासूम छात्राओं के साथ अश्लील हरकते करने का आरोप है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्की निवासी महिला ने पुलिस थाना कुनिहार में रिपोर्ट दर्ज करवाई की इनकी बेटी जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा तीसरी कक्षा में पढ़ती है जिसने इन्हें बतलाया कि इनके स्कूल का अध्यापक इक़बाल भाटिया इसके साथ अश्लील हरकतें करता है व इसको गलत तरीके से टच करता है।

जानकारी के अनुसार, कुछ अन्य अभिभावकों और पंचायत प्रधान ने कुनिहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की, जिसमें बताया गया कि बच्चियाँ स्कूल जाने से डर रही थीं। अभिभावकों द्वारा पूछताछ करने पर बच्चियों ने शिक्षक की आपत्तिजनक हरकतों का खुलासा किया कि उक्त अध्यापक उसकी गन्दी हरकतों के बारे में किसी अन्य को न बतलाने के लिए धमकाता था तथा स्कूल से निकालने की धमकी देता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को स्कूल से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: बाइकर पर चढ़ा था 'स्पीड का भूत', Solan Police ने काटा 10 हजार का चालान और उतारा पारा

मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने करते हुए बताया कि सोमवार को मामले में संलिप्त आरोपी अध्यापक इकबाल भाटिया (उम्र 53 वर्ष) पुत्र शरीफदीन निवासी गाँव व डाकखाना डुमेहर तहसील अर्की जिला सोलन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जाँच के दौरान पाया गया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2018 पुलिस थाना अर्की में धारा 295 IPC के तहत एक मामला दर्ज पाया गया है। मामले में जाँच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: हिमाचली युवाओं को नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर जीरकपुर से गिरफ्तार

वहीँ पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आरोपी शिक्षक पर निलंबन की तलवार लटक जायेगी। शिक्षा विभाग भी जल्द ही इस मामले में एक्शन लेना वाला है।

himachal bus accidentHimachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now