Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills HP Corporation ad

लायंस क्लब परवाणू कालका द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

IMG 20210716 WA0005

अमित ठाकुर
परवाणू में आज ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन किया गया जिसमें बहुत लोगों ने आकर रक्तदान किया !
लायंस क्लब परवाणू कालका ने आज एन ए सी कम्युनिटी हॉल में वोइलेंट्री ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया । कोरोना के कारण लगभग सभी अस्पतालों में ब्लड की भारी कमी चल रही है जिस कारण लायंस क्लब परवाणू कालका के ऊपर दबाव भी था व मानवीयता के लिए अधिक से अधिक संख्या में ब्लड यूनिट एकत्रित करके दिए जाएं । इस कार्य में पीजीआई की ब्लड कलेक्शन यूनिट परवाणू पहुँची । लायंस क्लब के आहवाहन पर परवाणू के लगभग सभी औधोगिक संस्थानों ने पूर्ण उत्साह से कैम्प में भाग लिया और अपने कर्मचारियों , अधिकारियो को रक्तदान के लिए प्रेरित कर कैम्प में भेजा । आज कुल 144 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।सबसे अधिक 50 यूनिट केपको इंटरनेशनल से एकत्रित किये। इस आयोजन में परवाणू क्षेत्र के DSP योगेश रोल्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे । लायंस क्लब जनपद की ओर से बिशेष अतिथि के तौर पर जनपद कोषाध्यक्ष आर.एन गंजु, रीजन चैयरपर्सन कमल विग, सुफल सूद, सुखदेव सिंह ने शिरकत की । इस अवसर पर लायंस क्लब परवाणू कालका की ओर से प्रेसीडेंट समिन्दर गर्ग, विनीत गोयल-जनपद सेक्रेटरी, विकास सेठ, राजेश गुप्ता, केतन पटेल, अच्छे लाल कुशवाह, राजीव अग्रवाल एवं पवन शर्मा उपस्थिति रहे।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now