Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मेयर चुनाव से पहले हंगामा, AAP और BJP के पार्षद आपस में भिड़े

MCD 1

Delhi Mayor elections: दिल्ली नगर निगम के मेयर के चुनाव से पहले हंगामा हो गया है। मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाने के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में हंगामा किया। AAP के पार्षदों का कहना है कि मनोनीत पार्षद गैरकानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं उनको शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए। सदन में भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आम आदमी पार्टी ने आशु ठाकुर के साथ दो उम्मीदवारों शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है। शालीमार बाग से तीन बार की पार्षद रेखा गुप्ता मेयर चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार हैं। आप ने डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल और जलज कुमार को राम नगर पार्षद कमल बागरी के खिलाफ खड़ा किया है।

AAP ने 4 दिसंबर को हुए MCD चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के लंबे शासन को समाप्त कर दिया। आम आदमी पार्टी, जिसने 134 सीटों के साथ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव जीता है।

चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबसे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद 11 बजे से बैलेट पेपर के जरिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव की होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की ओर से भेजे गए मुकेश गोयल के नाम की जगह बीजेपी पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। इस नियुक्ति पर आम आदमी पार्टी और उपराज्यपाल के बीच फिर से तलवारें खिंच गई हैं।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now