Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कार का टायर हो गया है पंचर? तो ये डिवाइस 1 मिनट में कर देगा रिपेयर, जानिए कीमत और खासियत

Published on: 6 January 2023
Car Puncture Repair Device

Car Puncture Repair Device: सड़क पर चलते-चलते कार का टायर पंचर हो जाना एक आम समस्या है, लेकिन इसे लेकर लापरवाही की जाए तो ये दुर्घटना में बदल सकती है। वैसे तो कार पंचर होने पर ज्यादातर लोग अपनी कार को रोककर टायर बदलते हैं। हालांकि, अगर साथ में कोई स्पेयर टायर ना हो तो काफी समस्या हो सकती है। कई सड़कें ऐसी भी होती हैं जहां दूर-दूर तक कोई रिपेयर की शॉप नहीं होती है। ऐसे में बीच सड़क पर फंसे रहना एक मजबूरी हो जाती है।

अगर आप नहीं चाहते कि आपके साथ कुछ ऐसा हो तो एक खास डिवाइस (Car Puncture Repair Device) को अपने साथ रख सकते हैं। इसके लिए किसी स्पेसिफिक जगह की भी जरूरत नहीं होगी। आप बिना किसी मैकेनिक की मदद के सिर्फ एक मिनट में अपने कार का टायर रिपेयर कर सकेंगे। आइए आपको इस कमाले के डिवाइस के बारे में बताते हैं।

कौन सा है ये डिवाइस

दरअसल, हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं वो कार पंक्चर किट (Car Puncture Repair Kit) के अंतर्गत है। इसका काम कंप्रेसर की तरह होता है जो टायर्स में हवा भरने का काम आता है। इसके अलावा पंक्चर कार टायर में सीलेंट भरने के लिए भी इसका यूज किया जाता है। आप इस डिवाइस की मदद से कुछ ही देर में पंक्चर टायर को रिपेयर कर सकेंगे।

कैसे करता है काम

एयर कंप्रेसर पंप डिवाइस (Air Compressor Pump Device) का इस्तेमाल यूएसबी केबल की मदद से कार में कनेक्ट करके किया जाता है। इसके जरिए डिवाइस को पावर मिलता है जिसके बाद आप इसके नोजल को कार के टायर में लगाकर यूज कर सकते हैं। इसके बाद इस पंप में सीलेंट भरनकर सेट करना होता है। इस तरह से डिवाइस पूरा तैयार होता है और आप ऑन करके इस्तेमाल ला सकते हैं। इसमें भरा हुआ सीलेंट पंक्चर टायर को रिपेयर करने के काम आता है। कुछ ही मिनटों में पंक्चर टायर रिपेयर हो जाएगा।

कितनी कीमत है?

एयर कंप्रेसर पंप के कीमत और उपलब्धता की बात करें तो आप इसे 3000 से 5000 रुपये के बीच में खरीद सकते हैं। ये डिवाइस आपको मार्केट में आसानी से मिल सकता है। चाहें तो ऑनलाइन वेबसाइट जैसे- फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी खरीद सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now