Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘PSL का कैलेंडर भी बता दें…’ PCB चीफ नजम सेठी ने बीसीसीआई के खिलाफ छेड़ा विरोध के सुर

Nazam

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नजम सेठी ने अपनी भड़ास निकाली है। नजम सेठी बीसीसीआई के खफा हैं और उसपर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल जय शाह ने गुरुवार (5 जनवरी) को 2023-24 सीजन के लिए एसीसी कैलेंडर जारी किया। जिसे लेकर पीसीबी चीफ ने नाराजगी जाहिर की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्‍होंने एशिया कप 2023 को लेकर आरोप लगाया है कि इस संबंध में जो भी फैसले हो रहे हैं वे एकतरफा हैं। इसको लेकर उनसे या पाकिस्तान बोर्ड से कोई सलाह-मशविरा नहीं लिया जा रहा है। नजम सेठी ने ट्वीट किया, ‘एसीसी संरचना और कैलेंडर 2023-24 को एकतरफा रूप से पेश करने के लिए जय शाह का धन्यवाद। विशेष रूप से एशिया कप 2023 के लिए जिसका होस्ट पाकिस्तान है।

‘PSL का भी शेड्यूल बता दें’

नजम सेठी ने तंज कसते हुए कहा कि जब आप इससे जुड़े हैं तो आप हमारे पीएसएल 2023 के संरचना और शेड्यूल को भी प्रस्तुत कर सकते हैं। बता दें कि एशिया कप की मेजबानी पहले पाकिस्‍तान को मिली थी, लेकिन बीसीसीआई ने वहां खेलने से इनकार कर दिया। इस पर पूर्व पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा ने धमकी दी थी कि पाकिस्‍तान भी भारत में होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप का बहिष्‍कार करेगा।

जय शाह ने जारी किया एशिया कप का शेड्यूल

नजम सेठी का कहना है कि हमशे बिना बातचीत के ही एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया। इससे पहले कल जय शाह ने ट्वीट कर अगले दो साल का शेड्यूल जारी किया है। एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। बड़ी खबर ये है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। यानी की मैच पक्का है। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now