Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर पुलिस ने दुकान से बरामद किया 50 बैग सरकारी सीमेंट , मामला दर्ज

हमीरपुर पुलिस ने दुकान से बरामद किया 50 बैग सरकारी सीमेंट , मामला दर्ज

हमीरपुर।
हमीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान में छापेमारी कर सरकारी एसीसी सीमेंट के 50 बैग बरामद किए हैं।

जिस दुकान में सरकारी सीमेंट मिला है। उस दुकान का मालिक इस सीमेंट के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया है जिसके चलते पुलिस ने बरामद किए सरकारी सीमेंट के बैगों को कब्जे में ले लिया है। वहीं सरकारी सीमेंट रखने के आरोप में दुकान के मालिक को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस आरोपी दुकानदार से सरकारी सीमेंट के बारे में पुछताछ कर रही है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  JOA-IT पेपर लीक मामला: भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के बाद HPSSC पूर्व सचिव समेत 10 पर FIR

मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी हमीरपुर अशोक वर्मा ने बताया कि हमीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत नेरी के कमलाह गांव में एक दुकान में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान दुकान के ग्राउंड फ्लोर पर सरकारी एसीसी सीमेंट की 50 बोरियां बरामद हुई हैं। सीमेंट व सीमेंट रखने वाले को हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वालों को मिलेंगे 30 हजार रुपये
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now