Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

SBI YONO का भूल गए हैं यूजरनेम या पासवर्ड? ऐसे मिनटों में करें रिसेट

Yono Sbi Forgot Username And Password

SBI YONO Username and Password Reset Process: अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो yono.sbi के जरिए घर बैठे मोबाइल बैंकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। योनो एसबीआई में लॉग इन करने के लिए आपको केवल अपना यूजर नेम और पासवर्ड याद रखना होगा और आप किसी भी समय अपने बैंक से जुड़ सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आप चाहें तो वेबसाइट के जरिए भी बैंक से जुड़े काम कर सकते हैं। हालांकि, मोबाइल एप्लिकेशन से जुड़कर इसे सुरक्षित तौर पर किया जा सकता है। भारतीय स्टेट बैंक ने सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए 6 अंकों का MPIN भी लागू किया है, जो लोगों को सुरक्षा और तेजी से काम करने में मदद करता है।

अगर आप पहले से ही yono.sbi का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन इसका यूजरनेम और पासवर्ड भूल गए हैं तो इसके लिए आपको बैंक जानें की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन प्रोसेस को अपनाकर आप घर बैठे इसे रीसेट कर सकते हैं। आइए आपको एसबीआई योनो का यूजरनेम या पासवर्ड चेंज करने का प्रोसेस बताते हैं।

और पढ़िए –

How to Reset SBI YONO Account username

  • अगर आप अपना पासवर्ड या यूजरनेम भूल गए हैं तो उसे रीसेट करने के लिए सबसे पहले आपको onlinesbi.com पर जाना होगा। यहां पर आपको पर्सनल बैंकिंग का विकल्प चुनना होगा और लॉगइन पर जाना होगा।
  • अब यहां आपको Forget User Name या Login Password पर क्लिक करना है। इसके बाद फॉरगेट माय यूजरनेम पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी जैसे अकाउंट सीआईएफ नंबर, देश, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  • सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज करते ही आपको स्क्रीन पर अपना यूजर नेम दिखाई देगा और ये ही डिटेल्स आपके मोबाइल पर SMS के जरिए भी आएगी।

और पढ़िए –

How to Reset SBI YONO Account Password 

आपने जिस तरह यूजरनेम को रीसेट किया है वैसे ही पासवर्ड को भी रीसेट किया जा सकता है। आइए इसका प्रोसेस जानते हैं।

  1. एसबीआई योनो का पासवर्ड रिसेट करना है तो इसके लिए onlinesbi.com पर जाएं।
  2. यहां पर पर्सनल बैंकिंग पर क्लिक करें, इसके बाद फॉरगेट माय लॉगइन पासवर्ड पर क्लिक करें।
  3. यहां पर देश, यूजरनेम, अकाउंट नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा आदि डिटेल्स को भरना होगा।
  4. इसके बाद आपके बैंक से रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसको एंटर करने के बाद पासवर्ड रीसेट हो सकता है।

और पढ़िए –  

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now