Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Jio का सस्ता 5G Plan लॉन्च! सिर्फ 61 रुपये में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स

Jio Rs 61 Plan

Jio Rs 61 5G Upgrade Recharge Plan: रिलायंस जियो की ओर से एक किफायती 5जी प्लान की घोषणा की गई है। इस प्लान को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 5जी में अपग्रेड करना चाहते हैं। दरअसल, जियो के कई ऐसे प्लान हैं जो 5जी को सपोर्ट नहीं करते हैं। ये ही देखते हुए जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 5जी में अपग्रेड करने के लिए 61 रुपये की कीमत का प्लान पेश कर दिया है। आइए जियो के 61 रुपये के नए प्लान के बारे में बताते हैं।

क्या है जियो का 5जी प्लान?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वैसे तो जियो का 5जी प्लान लेने के लिए यूजर्स को अलग से रिचार्ज करने की कोई जरूरत नहीं है। शुरुआत से ही कंपनी अपने यूजर्स को कह रही है कि 5जी प्लान को अलग से पेश नहीं किया गया है। 5जी सर्विस का लाभ उठाने के लिए यूजर्स मौजूदा प्लान को ही अपना सकते हैं, लेकिन फिर भी कई ऐसे प्लान हैं जो 5जी को सपोर्ट नहीं करते हैं। इसलिए जियो ने 61 रुपये की कीमत का 5जी अपग्रेड प्लान पेश किया है।

Jio Rs 61 Plan Benefits in Hindi

जिया का 61 रुपये वाला 5जी अपग्रेड प्लान यूजर्स को 5G डेटा की सुविधा देता है। ये एक डेटा वाउचर प्लान है। इसमें किसी तरह के अन्य लाभ शामिल नहीं है। इससे ये साफ है कि अगर यूजर को डेटा के अलावा कॉलिंग, SMS समेत अन्य सुविधाओं के लाभ उठाने हैं तो उन्हें अलग से एक रिचार्ज और करवाना होगा।

Jio Rs 61 Plan Details in Hindi

बात करें डेटा बेनिफिट्स की तो इस 61 रुपये वाले जियो प्लान में यूजर्स को 6GB 5G डेटा मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी प्लान की कोई वैलिडिटी नहीं है, मतलब 6जीबी के होने तक आप इसका एक्टिवली यूज कर सकते हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि जियो की ओर से इस ऑफर का बेनिफिट 119 रुपये (Rs 119 Plan), 149 रुपये (Rs 119 Plan), 179 रुपये (Rs 179 Plan), 199 रुपये (Rs 199 Plan) और 209 रुपये (Rs 209 Plan) की कीमत के साथ दिया जा रहा है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now