Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली में भारी जाम, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल

Delhi 11

नई दिल्ली: दिल्ली की संड़कें आज गाड़ियों से पट गई हैं। कई इलकों में भारी ट्रैफिक जाम है। दिल्ली में यात्रियों ने रविवार को शहर के मध्य और दक्षिण जिलों के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम की सूचना दी है। पुलिस ने एक धार्मिक जुलूस को गुजरने देने के लिए डायवर्जन स्थापित किया है।

इन रास्तों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया

आईटीओ, रिंग रोड के कुछ हिस्सों और मथुरा रोड, मटिया महल रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, दिल्ली गेट, बीएसजेड मार्ग और अन्य क्षेत्रों के पास ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। द्वारका से दिल्ली को जोड़ने वाली एक अहम सड़क पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या झेलनी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  देश में गहराया बिजली संकट: कोयले की कमी दूर करेगी पैसेंजर ट्रेनें, जानें- कैसे?

द्वारका अंडर पास बंद

द्वारका अंडर पास बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को धौला कुआं, एयरपोर्ट और गुरुग्राम जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है। लोधी रोड, सफदरजंग रोड, आईएनए बाजार और हौज खाज से महरौली में कुतुब मीनार तक यातायात प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  ‘भारत की तरफ निगाह करने की हिम्मत मत करना…’, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर PAK के पूर्व मंत्री शेख रशीद को दिया जवाब

इसके पहले बीते शुक्रवार को भी शहर की कई सड़कों पर जमा देखने को मिला। नोएडा से दिल्ली जाने वाले बॉर्डर कालिंदी कुंज पर 3 किलोमीटर से लंबा जाम लगा हुआ था। भारी संख्या में वाहन इसमें फंसे हुए थे। यात्रियों को संभावित देरी के कारण पर्याप्त समय के साथ निकलने की सलाह दी गई है और सड़कों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने वाहनों को सड़क के किनारे पार्क करने से बचें, क्योंकि इससे यातायात में बाधा आ सकती है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now