Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

North 24 Parganas : बांग्लादेश से कोलकाता पहुंची बस की हुई तलाशी, BSF को मिला इतने करोड़ का सोना, जानें फिर……

COLLAGE IMAGE Smuggler With Gold Biscuits

उत्तर 24 परगना से अमर देव पासवान की रिपोर्ट:  पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत और बांग्लादेश की सीमा पर BSF को बड़ी कामयाबी मिली है। BSF ने बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाए जा रहे 1 करोड़ 93 लाख रुपये की कीमत के सोने के बिस्किट जब्त किए हैं। BSF ने बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

और पढ़िए –

गुप्त सूचना पर की बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145 वीं वाहिनी के मुस्तैद जवानों को गुप्त सुचना के आधार पर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, BSF एक करोड़ 93 लाख रुपये के सोने का बिस्किट के साथ दो लोगों को धर दबोचा है। BSF से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी कमांडर ने एक सर्च पार्टी गठित की और बस को आईसीपी में रुकवाया। बस की गहन तलाशी लेने पर उसके लगेज कंपार्टमेंट में 30 सोने के बिस्किट बरामद हुए। जवानों ने तुरंत बस के चालक, परिचालक और सोने को जब्त कर लिया। BSF के अनुसार जब्त सोने के बिस्किट का वजन 3,499.14 ग्राम है, और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 93 लाख रुपये है।

और पढ़िए –

काफी दिनों से तस्करी में लिप्त थे तस्कर

पकड़े गए तस्करों की पहचान मो. फरहद (बस चालक) और मो. अमर फारूक (परिचालक) बांग्लादेश के रूप में हुई।पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया की वह इस तरह की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त हैं। उन्होंने बताया की ये बिस्किट उन्हें बांग्लादेशी तस्कर मो. कमल, निवासी ढाका ने दिए थे। इसके बाद ये बिस्किट मो. जमाल, निवासी न्यू मार्केट, कोलकाता को सौंपने वाले थे। इस काम के लिए उन्हें 10 हजार रुपये मिलने थे। पकड़े गए तस्करों और जब्त सोने को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, पेट्रापोल को सौंप दिया गया है।

BSF है मुस्तैद

145 वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया की सीमा पर BSF तस्करी को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है और उसे इस काम में सफलता भी मिली है। जिसके चलते तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त लोगों को लगातार पकड़ा जा रहा है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now