Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोरोना से लड़ने को देश को मिलेगा एक और ‘हथियार’, 10-15 दिनों में कोवोवैक्स वैक्सीन को बूस्टर डोज के रूप में मिलेगी मंजूरी

Covovax Vaccine

Covovax vaccine: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला ने कहा है कि उनके कोवोवैक्स वैक्सीन को अगले 10 से 15 दिनों में कोरोना के खिलाफ बूस्टर डोज के रूप में मंजूरी मिल जाएगी। पूनावाला ने मीडिया को बताया कि वैक्सीन कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ बहुत अच्छा काम करता है।

रविवार को पुणे में भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए SII के CEO ने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोविशील्ड का बहुत स्टॉक है और कोवोवैक्स वैक्सीन को अगले 10 से 15 दिनों में बूस्टर के रूप में मंजूरी मिल जाएगी।

और पढ़िए –

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ कारगर है कोवोवैक्स वैक्सीन

कोविशील्ड वैक्सीन की उपलब्धता और राज्य और जिले में इसकी आपूर्ति में कमी के बारे में पूछे जाने पर, अदार पूनावाला ने कहा, “केंद्र सरकार के पास कोविशील्ड का बहुत स्टॉक है, वे इसे राज्य को दे सकते हैं, क्योंकि अभी इसका उत्पादन हो रहा है। कोवोवैक्स वैक्सीन को अगले 10 से 15 दिनों में बूस्टर के रूप में मंजूरी मिल जाएगी, यह कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ अच्छा काम करता है।”

और पढ़िए –

कोरोना के दौरान हर कोई भारत की ओर देख रहा था: पूनावाला

पूनावाला ने कहा, “कोरोना के दौरान हर कोई भारत की ओर देख रहा था और भारत ने 70 से 80 देशों की मदद भी की” हमारी केंद्र सरकार और राज्य सरकारें, स्वास्थ्यकर्मी सभी ने एक समान लक्ष्य के साथ मिलकर काम किया।”

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now