Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

ना करें ये 5 गलतियां, वरना समय से पहले फोन हो जाएगा खराब!

Mobile Phone Tips And Tricks

Mobile Phone Tips and Tricks: आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल लगभग सभी करते हैं। इसके जरिए ज्यादातर कामों को आसानी से किया जा सकता है। सिर्फ बात करने के लिए ही नहीं फोन कई अन्य तरह से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जरूरी दस्तावेजों को सेव करने से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए भी फोन काफी जरूरी हो गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फोन का इस्तेमाल बढ़ने के साथ-साथ इसमें कई तरह की समस्या भी होनी शुरू हो जाती है। हालांकि, कुछ हमारी गलतियां भी होती हैं जिससे फोन समय से पहले खराब होने लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों (Smartphone Mistake in Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे स्मार्टफोन का यूज करते समय नहीं करना चाहिए। आइए आपको उन 5 गलतियों के बारे में बताते हैं जो फोन (Mobile Phone Tips and Tricks) को जल्दी खराब कर सकते हैं।

भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां

  1. अगर आपको अपना फोन साफ करना होता है तो आप क्या करते हैं? अगर फोन को साफ करने के लिए किसी भी चीज का इस्तेमाल कर लेते हैं तो ऐसा ना करें। फोन को क्लीन करने के लिए सही टूल का यूज करें। इससे फोन डैमेज होने से बच सकेगा।
  2. स्मार्टफोन में उतने ही ऐप्स होने चाहिए जिनका आप इस्तेमाल करते हैं। हद से ज्यादा ऐप्स को डाउनलोड नहीं करना चाहिए। इससे आपके फोन की बैटरी पर काफी बुरा असर पड़ता है और इससे फोन हीट होने लगता है जिसका फट का भी डर हो सकता है।
  3. फोन को क्लीन करने के लिए वॉटर बेस्ड क्लीनर का यूज ना करें। इसके जरिए फोन को साफ करने पर इंटरनल पार्ट्स को नुकसान हो सकता है।
  4. फोन के कई पोर्ट हैं जिनका इस्तेमाल बड़ी सावधानी के साथ करना चाहिए। अगर आपके फोन में किसी तरह की कोई गंदगी जमा हो जाती है तो उसे खुद साफ ना करें। किसी फोन क्लीनर प्रोफेशनल से ही साफ करवाएं।
  5. स्मार्टफोन का लगातार इस्तेमाल ना करें। इससे फोन के मदर बोर्ड पर बुरा असर पड़ता है। बेहतर है कि फोन का यूज रुक-रुककर करें। इसकी स्क्रीन को बीच-बीच में बंद जरूर करें। इससे फोन की मदर बोर्ड पर बुरा असर नहीं पड़ता है और इसके जरूरी पार्ट भी खराब नहीं हो सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now