Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

Fire-Boltt Infinity Smartwatch लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Fire Boltt Infinity Smartwatch

Fire-Boltt Infinity Smartwatch Launch Price India: भारत का नंबर 1 स्मार्टवॉच ब्रांड फायर-बोल्ट एक बार फिर नई स्मार्टवॉच के साथ मार्केट में आ गया है। कंपनी ने लेटेस्ट फीचर्स के साथ इनफिनिटी वॉच को लॉन्च किया है। ब्लूटूथ-कॉलिंग सपोर्ट की ये स्मार्टवॉच फिटनेस और हेल्थ जैसे फीचर्स के साथ है। आइए फायर-बोल्ट इन्फिनिटी स्मार्टवॉच की कीमत और खासियत जानते हैं।

Fire-Boltt Infinity Price & Availability India

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फायर-बोल्ट इन्फिनिटी स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 4,999 रुपये है। इसके 5 शानदार कलर वैरिएंट-ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर, ग्रे और गोल्ड ब्लैक उपलब्ध हैं। आप फायर-बोल्ट इन्फिनिटी को अमेजन और ब्रांड की वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट fireboltt.com से खरीदा सकते हैं।

Fire-Boltt Infinity Smartwatch Specifications

फायर-बोल्ट इन्फिनिटी में 1.6 का बड़ा गोल डायल डिस्प्ले है जो 400*400 पिक्सल रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस स्क्रीन के साथ है। इसका इस्तेमाल घर के अंदर या बाहर धूप में भी किया जा सकता है क्योंकि ये एक बेहतर दृश्य प्रदान करने के काम आता है।

110 प्लस इनबिल्ट वॉच फेस के साथ आने वाली ये वॉच में स्पीकर तेज, स्पष्ट और शोर-मुक्त ऑडियो है। इसमें मैटेलिक क्राउन है जो मेन्यू के बीच टॉगल करने में मदद करने के साथ स्क्रॉलिंग तेज और स्मूथ करने में मदद करती है। इस वॉच में 4GB के इनबिल्ट स्टोरेज उपलब्ध है।

Fire-Boltt Infinity Smartwatch Features

स्मार्टवॉच एक अपग्रेडेड हेल्थ सूट के साथ आती है जो SpO2 मॉनिटरिंग, डायनेमिक हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग के साथ आने वाले समय के लिए रिमाइंडर अलर्ट देती है। इसमें स्मार्ट नोटिफिकेशन और अलर्ट की सुविधाएं भी शामिल हैं। इसमें 300 से अधिक स्पोर्ट्स मोड फीचर्स हैं।

इस वॉच में ऐसा डिजाइन मिलता है जो स्मार्टवॉच की मजबूती को बढ़ाने के काम आता है और इससे दरार, डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस प्रतिरोधी बनाता है। इसमें वॉयस असिस्टेंट फीचर है जो सुनिश्चित करता है कि वॉच आपके आदेशों पर काम करने के लिए तैयार है।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now