Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ओडिशा के चांदीपुर में  पृथ्वी-2 मिसाइल का लॉन्च, जानें क्या हैं इसके मायने

प्रतीकात्मक तस्वीर5

Prithvi-II: ओडिशा तट पर चांदीपुर में मंगलवार को पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च किया गया। पृथ्वी-टू कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल को स्वदेशी तरीके से विकसित किया है। पृथ्वी-2 मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है।

 

इसे भी पढ़ें:  India Pakistan War: रक्षा मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को जारी की सख्त चेतावनी..!

जानकारी के मुताबिक पृथ्वी-2 500 से 1000 किलोग्राम भार तक के हथियारों को लेकर जाने में सक्षम है। सतह से सतह पर साढ़े तीन सौ किलोमीटर मार करने वाली इस मिसाइल में तरल ईंधन वाले दो इंजन लगाए गए हैं। इसे तरल और ठोस दोनों तरह के ईंधन से संचालित किया जाता है। इसे 2003 से सेना के बेड़े में शामिल किया गया था।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now