Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल कांग्रेस के पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन

हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार के साथ मंत्री रहे करसोग विधानसभा के कांग्रेस नेता एंव पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आईजीएमसी (IGMC) शिमला में अंतिम सांस ली। 82 वर्षीय मनसा राम प्रदेश के एक मात्र ऐसे नेता थे जो यशवंत सिंह परमार सहित 4 सीएम की कैबिनेट में काम कर चुके थे। मनसाराम ने वर्ष 1967 में करसोग विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना पहला चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे तथा क्षेत्र का प्रतिनिधत्व किया। उसके बाद 1972 में मनसा राम ने कांग्रेस (Congress) टिकट पर अपना चुनाव लड़ा और परमार सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए। मनसा राम ने करसोग से 12 विधानसभा चुनाव लड़े और 6 बार जीत हासिल कर विधानसभा में करसोग का नेतृत्व किया। मनसा राम के निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

शिमला।
हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार के साथ मंत्री रहे करसोग विधानसभा के कांग्रेस नेता एंव पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आईजीएमसी (IGMC) शिमला में अंतिम सांस ली।

82 वर्षीय मनसा राम प्रदेश के एक मात्र ऐसे नेता थे जो यशवंत सिंह परमार सहित 4 सीएम की कैबिनेट में काम कर चुके थे।

मनसाराम ने वर्ष 1967 में करसोग विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना पहला चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे तथा क्षेत्र का प्रतिनिधत्व किया। उसके बाद 1972 में मनसा राम ने कांग्रेस (Congress) टिकट पर अपना चुनाव लड़ा और परमार सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए। मनसा राम ने करसोग से 12 विधानसभा चुनाव लड़े और 6 बार जीत हासिल कर विधानसभा में करसोग का नेतृत्व किया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News : हिमाचल में रिटायर्ड पटवारी-कानूनगो-नायब तहसीलदार को दोबारा नौकरी

मनसा राम के निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now