Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

घने कोहरे से दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित

Delhi Cold Wave 1

Delhi Cold Wave: पिछले कुछ हफ्तों से हाड़ कंपा देने वाली सर्द रातों (Delhi Cold Wave) के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि दिल्लीवासियों को रविवार रात से कड़ाके की ठंड की एक और लहर झेलनी पड़ सकती है। विभाग ने इसके लिए बर्फ से ढके पहाड़ों से मैदानों की बर्फीली हवाओं को कारण बताया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उधर, शनिवार रात दिल्ली में एक बार फिर ठंड के कारण भयंकर कोहरा देखा गया। कोहरे के कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात काफी प्रभावित हुई है। दिल्ली हवाईअड्डे पर रविवार को घने कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर ये फ्लाइट्स प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर प्रभावित होने वाली फ्लाइट्स में दिल्ली-रियाद, दिल्ली-शिमला-कुल्लू,
दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-धर्मशाला-श्रीनगर, दिल्ली-शिमला-धर्मशाला और दिल्ली-देहरादून शामिल है।

बता दें कि शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने से पहले उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में इस महीने के अधिकांश दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

सोमवार से बुधवार तक शीतलहर का अनुमान

मौसम कार्यालय ने पहले 16 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की थी, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया था। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार के बीच दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर शीतलहर चलने का भी अनुमान जताया है।

उधर, पंजाब में शनिवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और कई जगहों पर पारा और गिर गया। बठिंडा और अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now