Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जानें 15 जनवरी इंडियन आर्मी के लिए क्यों है महत्वपूर्ण

Army Day

Army Day: आज 75वां भारतीय सेना दिवस है। सेना दिवस हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद करने और सम्मान देने का दिन है। हर साल 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ ​​के रूप में मनाया जाता है।

आज ही के दिन 1949 में जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर एफआरआर बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। करियाप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने थे। कमांडर-इन-चीफ़ तीन सेनाओं के प्रमुख को कहा जाता है।

पहली बार दिल्ली से बाहर सेना दिवस का आयोजन

बता दें कि ऐसा पहली बार है कि सेना दिवस का आयोजन राजधानी दिल्ली से बाहर हो रहा है। अब तक सेना दिवस मुख्य परेड दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार इसे कर्नाटक शिफ्ट किया गया है। आज के दिन वीर सैनिकों को पुरस्कार और सम्मान भी दिया जाता है।

रविवार सुबह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे कर्नाटक के बंगलुरु स्थित गोविंदस्वामी परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि हर बार सेना दिवस पर कोई न कोई थीम रखी जाती है। इस बार की थीम है ‘रक्तदान करें- जीवन बचाएं’।

Army Day 2023 मुख्य समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत देश के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि के रूप में मद्रास इंजीनियरिंग युद्ध स्मारक पर मेजर जनरल पांडे द्वारा माल्यार्पण के साथ होगी। सेना अधिकारी ने कहा कि परेड में सेना सेवा कोर के एक घुड़सवार दल और 5 रेजिमेंटल बैंड वाले एक सैन्य बैंड सहित 8 दल शामिल होंगे।

सेना के विभिन्न हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें K9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड गन, पिनाका रॉकेट, T-90 टैंक, BMP-2 इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल, तुंगुस्का एयर डिफेंस सिस्टम, 155mm बोफोर्स गन, लाइट स्ट्राइक व्हीकल, स्वाति रडार और अलग-अलग असॉल्ट ब्रिज शामिल हैं।

बता दें कि सेना दिवस से एक दिन पहले सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। शनिवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने इस अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now