Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

OMG…टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछला और फिर यहां जा गिरा, देखें वीडियो

घटनास्थल के फोटो 1

बिरभूम से अमर देव पासवान की रिपोर्ट: कहते हैं ‘जाको राखे सांईया मार सके ना कोय’ यह कथन बिरभूम में सच भी शामिल हुआ। यहां बोलपुर में एक बाइक सवार युवक पहले कार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में करीब पांच फीट उछल गया। फिर कार की छत पर जा गिरा। हालांकि गिरते हुए युवक ने खुद को संभाला और किसी तरह खुद को नियंत्रित कर अपनी जान बचाई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने भी अपने फेसबुक अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। लोग युवक की जान बचाने के लिए ऊपर वाले का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। लोग बार-बार वीडियो को देख रहे हैं।

दोनों वाहन क्षतिग्रस्त 

हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाइक चालक को मामूली खरोंचें लगी है। वीडियो में एक सफेद रंग की कार सड़क पर जाती दिख रही है। अचानक वह रुक जाती है और फिर दाएं ओर मुड़ने लगती है। अभी कार पूरी तरह मुड़ी भी नहीं थी कि पीछे से एक बाइक तेज रफ्तार में आई और कार के चालक सीट की तरफ जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज थी बाइक सवार उछलकर कार की छत पर जा गिरा।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now