Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सावधान; IMD की चेतावनी सुन 3 दिन घरों में हो जाएं कैद!

Weather Update

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से हर कोई परेशान है। पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी एक चेतावनी ने लोगों को और ज्यादा डरा दिया है। आईएमडी कार्यालय ने शनिवार को बुलेटिन (Weather Update) में अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की आशंका जताई है।

उत्तर भारत के लिए खास चेतावनी जारी

आईएमडी की ओर से कहा गया है कि आज से उत्तर पश्चिम भारत में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों को भीषण सर्दी की मार झेलनी पड़ेगी। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी समेत कई जिलों में घने कोहरे और शीत लहरों से आम जन प्रभावित हैं।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्‍या के राम मंदिर में मकर संक्रांति पर होगी प्राण प्रतिष्‍ठा

इन राज्यों के लिए ये तारीखें खास

चेतावनी के मुताबिक राजस्थान के कई हिस्सों में 15 से 18 जनवरी तक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 और 17 जनवरी और दिल्ली में 16 से 18 जनवरी तक शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आईएमडी ने 15 से 18 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों के लिए भी शीत लहर की आशंका जताई है।

इसे भी पढ़ें:  विमान क्रैश में Indian Air Force के 2 पायलटों की मौत

4-6 डिग्री तक की होगी गिरावट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएमडी ने अपनी एक विज्ञप्ति में कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले 3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

इन राज्यों में खास असर नहीं

बताया गया है कि अगले 3 दिनों में पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रहेगी। उसके बाद कोई मौसम सामान्य होने लगेगा। अगले दो दिनों के दौरान गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने और उसके बाद 3-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  Weather Update: यहां होगी मुसिबत की बारिश, ओला बढ़ाएगा मुश्किल
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now