Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शहीद हवलदार अमरीक सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

हवलदार की मां, पिता, पत्नी और बच्चा उनके पर्थिव शरीर से लिपटकर रो रहे थे। स्थानीय लोग उन्हें सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो रहा था।

ऊना।
जम्मू-कश्मीर में हादसे के दौरान शहीद के हुए ऊना जिले के गन्नू मंडवाल गांव के हवलदार अमरिक सिंह को सैकड़ों लोगों ने अंतिम सलामी दी।सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद अमरिक सिंह की अंतिम विदाई के लिए शहीद के गांव वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी की आंखे नम थी। हुजूम ‘शहीद अमरिक सिंह अमर रहे’ के नारे लगा रहा था। इन नारों के बीच शहीद हवालदार के बेटे अभिनव कुमार और उनके दो चाचाओं ने चिता को अग्नि दी।

इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और जिला प्रशासन के अधिकारी भी शहीद हवालदार को अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal-Delhi Police Dispute: हिमाचल की राजनीति गरमाई, BJP नेताओं ने राज्यपाल शिव प्रताप से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

बता दें कि पहले चार दिनों तक जम्मू-कश्मीर और उत्तरी इलाकों में खराब मौसम के कारण शहीद के पार्थिव शरीर को दुर्घटनास्थल से एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका था। हवलदार की मां, पिता, पत्नी और बच्चा उनके पर्थिव शरीर से लिपटकर रो रहे थे। स्थानीय लोग उन्हें सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो रहा था।

इसे भी पढ़ें:  Real Estate Scam HP: चेस्टर हिल प्रोजेक्ट पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- 'समोसे' पर CID जांच बिठाने वाले CM 1500 करोड़ के घोटाले पर चुप क्यों?
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now